फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmer died by hanging

किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 15 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Mon, 15 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The farmer died by hanging

बांदा। कर्ज और पुत्री की शादी की चिंता में युवा

विज्ञापन
किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। एसडीएम ने राजस्व टीम भेजकर घर की परिस्थितियों की जानकारी मंगाई है।

गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी सुरेश (38) पुत्र जागेश्वर राजपूत ने रविवार को शाम घर के खपरैल में नायलोन की रस्सी से फांसी लगा ली। पत्नी राजाबाई खेत से वापस आई तो परिजनों को खबर दी।

बड़े भाई राज कुमार ने बताया कि सुरेश के नाम एक बीघा जमीन है। तीन बीघा जमीन वह बंटाई पर लिए था। खरीफ की फसल में कुछ पैदा नहीं हुआ।

रबी में भी गेहूं की फसल मुरझाने लगी है। खेती चौपट होने से उसका पुत्र संजय वृंदावन (मथुरा) में रसोइये का काम करने चला गया।

पत्नी राजाबाई ने बताया कि दो साल पहले सुरेश ने बीमारी में इलाज के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों से डेढ़ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। पुत्री मंजू की शादी भी करनी थी।

एसडीएम, नरैनी पुष्पराज सिंह ने बताया कि लेखपाल व सुपरवाइजर कानूनगो को जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने पर नियम के मुताबिक मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed