{"_id":"5713d9cb4f1c1b583110fd15","slug":"the-farmer-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दलित किसान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस पर बैंक व साहूकारों का लगभग एक लाख रुपये कर्ज था। पैलानी तहसील के चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी आशाराम (30) पुत्र छेदीलाल रैदास ने रविवार को सुबह घर के खपरैल में रस्सी से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पत्नी रानी ने बताया कि वह हैंडपंप पानी भरने गई थी। लौटी तो शव फांसी पर टंगा देखा। पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा। मृतक के पिता के नाम चार बीघा पट्टे की जमीन है। उसने बैंक से 55 हजार रुपये कर्ज लिया था। छह माह पहले मां कल्ली की बीमारी से मौत हो गई थी। बहन की शादी व मां के इलाज में लगभग 50 हजार रुपये गांव वालों से कर्ज ले रखा था। एसडीएम पुष्पराज सिंह ने बताया कि लेखपाल को गांव भेजकर आख्या मांगी है।
विज्ञापन