फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The depression was found in the river were looted from the temple sculptures

धंसान नदी में पड़ी मिलीं जरर गांव के प्राचीन मंदिर से लूटी गईं मूर्तियां

Tue, 17 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 17 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The depression was found in the river were looted from the temple sculptures

गिरवां (बांदा)। तीन दिन पूर्व जरर गांव के प्राचीन मंदिर से पुजारी को बंदूक अड़ाकर बेहोश कर देने के बाद लूटी गईं आधा दर्जन मूर्तियां पुलिस ने बरामद कर ली हैं। ये सीमावर्ती मध्य प्रदेश में नदी में बोरे में बंद पाईं गईं।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्राचीन मंदिर से राम, जानकी, राधा, कृष्ण, लक्ष्मण और ललित सखी की मूर्तियां गायब हो गई थीं। मंदिर पुजारी राजबिहारी दास ने बताया था कि वह मंदिर परिसर स्थित आवास में सो रहा था तभी आठ बंदूकधारी नकाबपोश बदमाश आए और उसे बंदूक अड़ा दी। कुछ नशा सुंघाकर उसे और उसके परिवार को बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


मंदिर की कुंडी तोड़कर मूर्तियां उठा ले गए। ये मूर्तियां अष्टधातु की थीं। ग्राम प्रधान पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान ने बताया कि छतरपुर व टीकमगढ़ जिलों की सीमा पर धंसान नदी में कुछ बच्चे नहा रहे थे। तभी उन्होंने बोरे में भरी मूर्तियां देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने सूचना एमपी पुलिस को दी। कुड़ीला थाना (एमपी) पुलिस ने मूर्तियां बरामद कर गिरवां थाने में सूचना दी। ग्राम प्रधान पति उमाशंकर के साथ उप निरीक्षक रामानंद तिवारी को कुड़ीला भेजकर मूर्तियां मंगवा ली गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed