फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of the woman caught in the river throwing two

नदी में महिला का शव फेंकते दो को पकड़ा

Mon, 04 Jul 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Mon, 04 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The body of the woman caught in the river throwing two
बुधवार को बिलासपुर की भाखड़ा डैम में से कारीगर का शव निकालने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग।

बदौसा। संदिग्ध हालात में शव बागै नदी में फेंकते समय ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शव लाने वाला मुख्य आरोपी और टेंपो चालक भाग निकला। सोमवार को सुबह एक टेंपो में सवार तीन लोग राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बागै नदी पुल पर उतरे। टेंपो में गद्दे से लपेटा हुआ महिला का शव था। शव उतार कर चालक टेंपो लेकर भाग निकला। संदेह होने पर वहां मौजूद लोगों ने दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम रज्जन प्रसाद पुत्र भद्दा प्रसाद निवासी नहरी (नरैनी) और दूसरे ने अपना नाम राकेश पुत्र रामाधार (अतर्रा) बताया। दोनों अतर्रा नगर पालिका में सफाई कर्मी हैं। रज्जन का कहना था कि गिरवां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी हेमराज जोशी अतर्रा थाने के पास किराए के मकान में रहता है। उसने पत्नी विनीता (45) के अंतिम संस्कार के लिए उसे और एक अन्य सफाईकर्मी को एक हजार रुपये दिए थे। उधर, थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय का कहना है कि शव में दुर्गंध आ रही है। दो से तीन दिन पुराना शव मालूम होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। कथित पति हेमराज जोशी की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed