फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The accused threatened the witnesses in the court premises

अभियुक्त ने कोर्ट परिसर में गवाह को दी धमकी

Mon, 30 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 30 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

बांदा। सपा नेता बादल खां और उनके मुनीम पंकज शुक्ला

विज्ञापन
की सरेशाम दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त ने अदालत परिसर में मृतक सपा नेता के भाई और हत्याकांड के गवाह इकबाल खां पर हमला करने की कोशिश की।

साथ ही हत्या की धमकी भी दी। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को दबोच कर लॉकप में बंद कर दिया। इस मौके पर मृतक सपा नेता की पत्नी और मुकदमे की वादी भी मौजूद थीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को प्रथम अपर जिला जज न्यायालय में सपा नेता दोहरे हत्याकांड की सुनवाई थी। हत्याकांड के आरोपी भी जेल से अदालत लाए गए थे। अदालत में पेशी के बाद पुलिस अभियुक्तों को लॉकप ले जा रही थी।

इसी दौरान परिसर में अभियुक्त छोटे खां का सामना मृतक सपा नेता के भाई इकबाल खां से हो गया। इकबाल मृतक सपा नेता की विधवा नाजमा के साथ था। इकबाल इस मामले का गवाह भी है।

उसे देखते ही अभियुक्त छोटे खां पुलिस हिरासत में ही आपा खो बैठा। इकबाल पर हमला करने के लिए लपका। ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने उसे दबोच लिया।

इसके बाद भी छोटे खां इकबाल को ललकारता और हत्या की धमकी देता रहा। पुलिस छोटे को बलपूर्वक कोर्ट परिसर के लॉकप ले आई और बंद कर दिया।

उधर, इस घटना के तत्काल बाद इकबाल ने प्रथम एडीजे की अदालत में अर्जी देकर घटना की जानकारी दी और सुरक्षा व्यवस्था मांगी। पुलिस अधीक्षक को भी सूचना दी गई।

उनके आदेश पर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और अभियुक्तों को जेल से लाए सिपाहियों से घटना के बारे में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि जांच की जा रही है।

इसके बाद अगली कार्रवाई होगी। उधर, मृतक की विधवा नाजमा इस घटना से बेहद घबरा गई। कहा कि पति की हत्या के बाद आरोपी गवाहों की हत्या करना चाहते हैं। लेकिन वह डरेंगी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed