फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tax collector has paid two million rubles

कर समाहर्ता ने किया पौने दो लाख का गबन

Sun, 18 Mar 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 18 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tax collector has paid two million rubles
भारतीय करंसी - फोटो : demo pic

जिला पंचायत में कर समाहर्ता (टैक्स कर्मी) द्वारा करीब पौने दो लाख रुपये का गबन पकड़ा गया है। समाहर्ता ने दुकानदारों आदि से टैक्स वसूल कर जिला पंचायत के सरकारी खजाने में जमा नहीं किया। अब पोल खुलने पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने गबन की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली को पत्र भेजा है। साथ ही कमिश्नर, डीएम, एसपी आदि को भी अवगत कराया है।

विज्ञापन


विवरण में पता चला है कि जिला पंचायत में कर समाहर्ता पद पर तैनात ललित किशोर ने जिला पंचायत के भवनों का किराया और लाइसेंस शुल्क आदि की वसूली कर पिछले वर्ष 11 जनवरी से 21 जुलाई 2017 तक कुल 54 रसीदें काटीं। रसीद संख्या 647601 से 647700 तक काटी गईं। इन रसीदों के जरिए 1,60,466 रुपये किराया और 13,920 रुपये लाइसेंस शुल्क (कुल 1,74,386 रुपये) वसूले, लेकिन यह पैसा कर समाहर्ता ने जिला पंचायत की जिला निधि में जमा नहीं किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत के राजस्व निरीक्षक राजाभइया यादव ने वसूली गई पूरी रकम और काटी गई रसीदों का ब्योरा देकर अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य अधिकारी को सौंपी। जिला पंचायत के वित्तीय एवं लेखाधिकारी बीके तिवारी ने भी इस बारे में अपर मुख्य अधिकारी को जानकारी देते हुए कार्रवाई को लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब गुरुवार (15 मार्च) को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह ने बांदा शहर कोतवाली प्रभारी को इसकी एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र/तहरीर भेजी है। इसमें कहा है कि कर समाहर्ता ललित किशोर ने जिला पंचायत की दुकानों से किराया वसूला और ग्रामीण व्यवसायियों से लाइसेंस व संपत्ति कर वसूल कर पैसा अपने पास रख लिया।


जमा करने के लिए कई बार आदेश देने के बाद भी नहीं जमा किया। यह स्थायी गबन और सरकारी धन के दुरुपयोग की श्रेणी में है। अपर मुख्य अधिकारी ने अपने इस पत्र की प्रति मंडलायुक्त, डीएम, एसपी और सीडीओ को भी भेजी है। उधर, कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed