फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   students beat roadways bus driver

अतर्रा में छात्रों ने रोडवेज बस चालक को पीटा

Wed, 16 May 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 16 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
students beat roadways bus driver
पिटाई में घायल बस चालक आमिर। - फोटो : अमर उजाला

बस न रोके जाने पर डिग्री कॉलेज के छात्रों ने परिचालक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर छात्र भाग खड़े हुए। चालक ने चार अज्ञात छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बुधवार को दोपहर कर्वी की तरफ जा रही महोबा डिपो की बस डिग्री कॉलेज के सामने से गुजर रही थी। तभी चार-पांच छात्रों ने रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन


ड्राइवर ने नहीं रोकी। इस पर छात्रों का आक्रोश बढ़ गया। छात्रों ने रोडवेज बस को रुकवा लिया और चालक आमिर अली पुत्र सरफराज निवासी काजीपुर (महोबा) की लात-घूसों से पिटाई कर दी। बस से नीचे खींचकर पटक दिया। वह लहूलुहान हो गया। भयभीत यात्री मूकदर्शक बने रहे। परिचालक भटीपुरा (महोबा) निवासी शमसुद्दीन पुत्र सुलेमान खां ने आरजू मिन्नत कर किसी तरह चालक की जान बचाई।
विज्ञापन


रोडवेज बस डिग्री कालेज गेट पर खड़ी कर दी गई। 45 यात्रियों को दूसरी बस में भेजा गया। पुलिस ने चालक का डाक्टरी परीक्षण करवाया है। मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश की जा रही है। चालक ने घटना की सूचना एआरएम महोबा को भी दी। उन्होंने दूसरा परिचालक भेजकर बस वापस मंगवाई। एआरएम ने कहा कि अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed