फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stolen gold necklace from a woman's bag

महिला के बैग से सोने का हार चोरी

Sat, 24 Feb 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Sat, 24 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stolen gold necklace from a woman's bag
महिला का बैग जांचती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में शामिल होने जा रही अप्रवासी (एनआरआई) महिला व विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष की पुत्रवधू के बैग से बदमाशों ने सोने का हार पार कर दिया गया। हार की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। छानबीन की रस्म अदाकर पुलिस चली गई।
विज्ञापन


शहर के छोटी बाजार निवासी अशोक कुमार ओमर के पुत्र मलय कुमार परिवार के साथ दुबई में अप्रवासी भारतीय के रूप में रह रहे हैं। वे इन दिनों यहां पैतृक घर आए हुए हैं। शनिवार की दोपहर वह पत्नी कनक और तीन वर्षीय पुत्र के साथ कानपुर जाने के लिए बांदा रोडवेज बस अड्डे पर बस में बैठे। इसी बीच बदमाशों ने उनकी पत्नी कनक के बैग की चेन खोलकर उसमें रखा दो तोले सोने का हार पार कर दिया। पति मलय ने इसकी सूचना पुलिस और रोडवेज कर्मियों को दी।
विज्ञापन


इसी बीच मलय के पिता और विहिप जिलाध्यक्ष अशोक ओमर भी वहां आ गए। उन्होंने रोडवेज आरएम से शिकायत की। अशोक ओमर के मुताबिक आरएम ने एआरएम के पास भेज दिया। एआरएम अपने कक्ष में नहीं मिले। सिविल लाइन चौकी पुलिस ने मौके पर आकर घटना की जानकारी ली और कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। विहिप जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रोडवेज कर्मचारियों की मिलीभगत से यहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं। रोडवेज बस अड्डे पर चोर उचक्कों और दलालों का जमघट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed