फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Speed ??bike crashed into the bridge , one dead

तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, एक मरा

Sat, 19 Sep 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 19 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा जाने पर चालक की मौत

विज्ञापन
हो गई। बाइक पर सवार दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव निवासी आशुतोष सिंह (45) पुत्र चंद्रपाल अपने पड़ोसी राकेश (40) पुत्र सीताराम के साथ शुक्रवार को दोपहर बाइक पर लगभग तीन किलोमीटर दूर खेत गया था।

शाम को वापस घर लौटते समय बाइक पुलिया से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक आशुतोष सिंह की मौत हो चुकी थी। राकेश जिला अस्पताल में भर्ती है।

मृतक के घर वाले शव अस्पताल से उठाकर गांव ले गए। बुजुर्गों के समझाने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तिंदवारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed