फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP leader accused of murder Gangestr

सपा नेता हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगेस्टर

Sat, 26 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 26 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

सपा नेता बादल खां और उनके मुनीम पंकज शुक्ला दोहरे

विज्ञापन
हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट लगा दिया गया है। मटौंध नगर सपा अध्यक्ष इकबाल खां ने डीआईजी को अर्जी देकर हत्याभियुक्त पर आपरेशन के बहाने अस्पताल आने और फरार होने की आशंका और खुद को खतरा जताया है।

दोहरे हत्याकांड के आरोपी जितेंद्र सिंह पुत्र वरदानी सिंह (क्योटरा), छोटे खां पुत्र उस्मान खां (मटौंध), अनिल सिंह पुत्र बाबू सिंह (मझगवां, महोबा) और राजेश प्रजापति पुत्र रामचरण (कबरई, महोबा) को शनिवार को विशेष न्यायाधीश (गैंगेस्टर एक्ट) की अदालत में पेश किया गया। वहां विवेचक की मौजूदगी में उनसे हस्ताक्षर कराए गए।

उधर, मृतक सपा नेता के भाई इकबाल खां ने डीआईजी को दी अर्जी में कहा है कि अभियुक्त छोटे खां आपरेशन की अनुमति लेकर जिला अस्पताल आना चाहता है। यह उसके फरार होने की साजिश है। साथ ही हत्याभियुक्तों और उनके पैरोकारों से उसे जान का खतरा है।

इस मामले में एडीजे एके अस्थाना ने आरोपी छोटे खां की अर्जी पर पुलिस पहरे में आरोपी का आपरेशन के लिए अस्पताल भेजने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed