फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sister-in-law shot in Banda looted

बांदा में ससुर को गोली मारकर बहू को लूटा

Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law shot in Banda looted
बदमाशों की गोली से घायल राम प्रताप वर्मा का जिला अस्पताल में इलाज करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार दोपहर शहर से मात्र पांच किलोमीटर दूर ससुर को गोली मारकर उसके साथ बाइक से मायके जा रही युवती के जेवर लूट लिए। ससुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के गजनी गांव का राम प्रताप वर्मा (50) अपनी बहू मंजूषा को बाइक से उसके मायके हस्तम (बिसंडा) गांव छोड़ने जा रहा था। साथ में मंजूषा की छह वर्षीय भांजी मनीषा भी थी। गुरेह गांव के लिंक रोड से अतर्रा रोड नेशनल हाईवे पर आते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर राम प्रताप की बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन


बाइक रुकते ही दो बदमाशों ने मंजूषा के कान से सोने की झुमकी और कमर से चांदी की पेटी उतार ली। राम प्रताप ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे तमंचे से गोली मार दी। दाहिनी तरफ पेट के पास गोली आरपार निकल गई। लूटपाट करके तीनों बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राम प्रताप लगभग पौन घंटे तक वहीं तड़पता रहा। मंजूषा मदद की गुहार लगाती रही। बाद में कुछ राहगीरों की सूचना पर बांदा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

एसडीएम प्रहलाद सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने मंजूषा के बयान दर्ज किए। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर राम प्रताप को कानपुर लाकर कल्याणपुर क्षेत्र के संजीवनी हास्पिटल में भर्ती कराया गया।


राम प्रताप के बहनोई रविकरन (सिमौनी) ने शहर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों बदमाश 20 से 30 साल उम्र के बताए गए हैं। इस संबंध में डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और शहर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए कि लुटेरों को तत्काल गिरफ्तार करें। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में पुलिस पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed