{"_id":"59f614f14f1c1bf3538b9ec7","slug":"shooter-is-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने वाला नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारने वाला नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। गांव में हनक और खौफ पैदा करने की मंशा से मामूली विवाद में दो सगे भाइयों समेत तीन को गोली मार कर घायल कर देने का आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया। घायल भाइयों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायलों में एक का कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मरका थाना के मजरा बम्हरौला (पारा बन्नू बेगम) गांव में दरवाजे में बैठे बब्बू (28) पुत्र गुलजार को शनिवार की शाम गांव के वीरेंद्र उर्फ वीरू ने शराब के नशे में अभद्रता कर दी। विरोध करने पर वीरू ने 315 बोर तमंचे से बब्बू को गोली मार दी। फायर उसकी पीठ में लगा। आवाज सुनकर बाहर आए भाई चुनुबाद (34) और भाभी पुष्पा (30) पर भी फायर कर दिया। यह दोनों भी घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चुनुबाद की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पिता की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ वीरू के विरुद्ध धारा 307 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को 24 घंटे हो गए, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। न ही तमंचा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष रामचरन वर्मा का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन