फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seventh student hanged

सातवीं के छात्र ने लगाई फांसी

Wed, 28 Feb 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Wed, 28 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Seventh student hanged
जितेंद्र पाल - फोटो : अमर उजाला

पिसवाने के लिए दिया गया गेहूं किशोर ने बेच दिया। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध किशोर ने खेत पर स्थित बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर सातवीं का छात्र था। बताया जाता है कि एक माह की फीस जमा न होने से वह कई दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था।

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में रमेश उर्फ बनवारी पाल के चौदह वर्षीय पुत्र जितेंद्र पाल का शव बुधवार को घर से कुछ दूर खेत पर लगे बबूल के पेड़ से फांसी से लटका मिला। परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की पृष्ठभूमि में पता चला है कि पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। जितेंद्र पाल मां राजकली और छोटे भाई के साथ गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह संकट मोचन आदर्श शिशु मंदिर विद्यालय में सातवीं का छात्र था।
विज्ञापन


यहां 150 रुपये प्रतिमाह फीस लगती थी। मंगलवार को मां ने कुछ गेहूं देकर जितेंद्र को पिसाने के लिए चक्की भेजा था, लेकिन जितेंद्र ने गेहूं बेच दिया। इस पर मां ने उसे डांट दिया था। बुधवार की सुबह होली मनाने पिता रमेश सूरत से गांव आ गये। कुछ ही देर बाद जितेंद्र शौच जाने की बात कहकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली कि जितेंद्र का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी चर्चा है कि जितेंद्र ने दोस्तों के साथ काम धंधे की तलाश में मुंबई जाने के लिए घर का गेहूं बेचा था। पिता का कहना है कि उसे कुछ पता नहीं चला। घर लौटने पर जितेंद्र ने उसके पैर छुए और चाय-पानी कराया। वह ग्राम प्रधान के पास बैठा था तभी घटना की सूचना मिली। मां ने बताया कि होली को लेकर वह काफी खुश था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सागर पाल की सूचना पर आई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, थाना इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह का कहना है कि स्कूल न जाने पर मां ने डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed