फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven injured in accidents , including three bike riders

हादसों में तीन बाइक सवार समेत सात घायल

Thu, 14 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 14 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

बांदा। हादसों में तीन बाइक सवार समेत सात घायल हो

विज्ञापन
गए। बालक चक्की के पट्टे में फंसकर घायल हुआ। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिजली खेड़ा निवासी रामस्वरूप वर्मा (37) पुत्र राजाभइया अपने दोस्त राजू (30) पुत्र रामकृपाल (अंबेडकर नगर) के साथ बाइक पर तिंदवारी से घर आते समय पचनेही गांव के पास दुर्घटना में घायल हो गए।

एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी संजय (28) पुत्र अर्जुन बुधवार को देर शाम बाइक से घर जाते समय गिरकर घायल हो गया।

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी बुधिया (60) पत्नी मंगली बुधवार की रात दीवार गिरने से मलवे में दब गई। ग्रामीणों ने निकालकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

उधर, अटघार (खन्ना, महोबा) निवासी अभिलाषा (24) पत्नी संतोष कुमार को गाय ने सींग मारकर घायल कर दिया। शहर के बंगालीपुरा निवासी कल्पना (8) पुत्री शिवकिशोर गुरुवार को सुबह छत से गिरकर घायल हो गई।

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी कन्हैया (8) पुत्र कैरा गुरुवार को दोपहर आटा चक्की के पटे में फंसकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed