फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roadways running in the procession Just put two brothers to trample

बारात में घुसी रोडवेज बस, दो भाइयों को रौंदा

Thu, 11 May 2017 12:01 AM IST
amar ujala banda
amar ujala banda Updated Thu, 11 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways running in the procession Just put two brothers to trample
सड़क पर शव रखकर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
बारात में घुसी रोडवेज बस ने बैंड बजाने वाले दो भाइयों को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक का पुत्र व भतीजा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, शव घर पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए अतर्रा-बबेरू मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। नरैनी विधायक के आश्वासन पर करीब दो घंटे के बाद जाम खुला।


अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गांव निवासी लल्ला वाल्मीकि (45) पुत्र कल्लू अपने भाई अच्छेलाल (35) के साथ बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में रजोली यादव के पुत्र की बारात में बैंड बजा रहे थे। रात लगभग 10:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा से अतर्रा जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैंड बजा रहे लल्ला और उसके भाई अच्छेलाल को रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका पुत्र छोटे (18) व भतीजा संतराम (17) पुत्र संतराम और मुराली रैदास (32) पुत्र रामसनेही बस की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन



दुर्घटना के बाद बारातियों में भगदड़ मच गई। गिरते-पड़ते तमाम बारातियों ने अपनी जान बचाई। भाग रही बस का बारातियों ने पीछा किया तो कुछ दूर पर चालक बस छोड़कर भाग निकला। घायलों को आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर आई बदौसा पुलिस ने  बस को थाने में खड़ा कर दिया। बदौसा थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस बांदा डिपो की है। मृतक लल्ला के पुत्र कमलेश ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए व 338 की रिपोर्ट लिखाई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed