फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Regional promotion office equipment stolen

क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय से उपकरण पार किए

Sat, 30 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 30 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Regional promotion office equipment stolen
चोरों द्वारा खंगाला गया सामान दिखाती गृहस्वामिनी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नाकारा साबित हो रही शहर पुलिस को चोर-उचक्के रोज चुनौती दे रहे हैं। बाइक चोरियों के साथ घरों में आए दिन लाखों की चोरियां हो रही हैं। पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पा रही। ताजी घटना में केंद्र सरकार के कार्यालय और एक मकान में लाखों रुपये के सामान और जेवरात समेत नगदी चोरी हो गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय का स्थानीय कार्यालय यहां कालू कुआं में है। शुक्रवार की रात कार्यालय के सारे कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर, मानीटर, पीए सेट, कैमरा, वीसीआर, डीवीडी और चलचित्र से संबंधित अन्य उपकरण व आलमारी में रखे 15 हजार रुपये नगद पार कर दिए। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी आरिफ रिजवी सरकारी काम से इलाहाबाद में थे। कार्यालय कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन


दूसरी घटना शहर के मध्य घनी आबादी और शहर कोतवाली व कालवन गंज चौकी के मध्य हुई। सुमन कुमार ओमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छोटी बाजार जैन धर्मशाला के पीछे कोतवाली रोड पर स्थित उसके मकान से शुक्रवार की रात चोरों ने ऊपरी मंजिलों के कमरे के ताले तोड़कर 40 हजार रुपय नगद और लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिए। परिवार मकान के नीचे भाग में सो रहा था। चोर मकान के पिछवाड़े की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed