फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Punjab Armaan Dacoity accused in separate barracks

पंजाब आर्मरी डकैती के आरोपियों को अलग-अलग बैरक

Wed, 04 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 04 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Punjab Armaan Dacoity accused in separate barracks
नासिक से लाए गए बांदा पंजाब आर्मरी डकैती के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

शहर की चर्चित पंजाब आर्मरी डकैती के नासिक (महाराष्ट्र) से लाए गए छह आरोपियों को यहां मंडल कारागार में अलग-अलग बैरिकों में रखा गया है। उन पर रात-दिन कड़ी नजर रखी जा रही है। एक नाबालिग आरोपी को चित्रकूट किशोर जेल भेजा गया है। मंगलवार को यहां आरोपियों को पेश करने के दौरान कोतवाली पुलिस ने अर्जी देकर इसके लिए अनुरोध भी किया था।

विज्ञापन


साढ़े 6 माह पूर्व 13 दिसंबर की रात स्टेशन रोड पर स्थित पंजाब गन हाउस में चौकीदार को बंधक बनाकर भारी संख्या में नए-पुराने रायफल-बंदूक और 4180 कारतूस लूट लिए गए थे। 44 असलहे और कारतूसों को चौपहिया वाहन से ले जाते समय नासिक पुलिस ने पकड़कर सभी असलहे और कारतूस आदि बरामद कर लिए थे। साथ ही तीन लुटेरे बादशाह उर्फ सुमित सुक्खा, सलमान पुत्र अमान उल्ला खां और नागेश बलसोड़े को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में नासिक पुलिस ने चार और आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार किए थे।
विज्ञापन


ये सभी सातों आरोपी नासिक जेल में थे। पहली जुलाई को बांदा से दो वाहनों में गई पुलिस टीम मंगलवार को इन सातों आरोपियों को कड़ी चौकसी में लेकर बांदा लौटी। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव और एक उप निरीक्षक सहित डेढ़ दर्जन सशस्त्र पुलिस कर्मी इस टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश (डकैती) की कोर्ट में पेश करने के बाद 6 बालिग आरोपियों साहिल खां उर्फ सुक्खा पुत्र अकबर बादशाह निवासी बिलाल मस्जिद शिवड़ी, मुंबई, नागेश बलसोड़े पुत्र राजेंद्र निवासी सांई प्रेरणा सेठ, नेरुल न्यू मुंबई, आमिर पुत्र रफीक शेख निवासी आदमजी दीवान शिवड़ी (मुंबई), वाजिद अली पुत्र फैज निवासी गांधी नगर, शिवड़ी (मुंबई), संजय सालुके पुत्र सूर्यकांत निवासी अन्नाभाई साठे गार्डन सुमन नगर, चेंबूर (मुंबई) और बड़ा सलमान पुत्र अनवर कुरैनी निवासी ट्रांसबुलेटिनी नागवाड़ा (मुंबई) को बांदा जेल भेज दिया गया।

एक अन्य नाबालिग आरोपी बांदा के हाथी खाना निवासी सलमान पुत्र अमान उल्ला को चित्रकूट किशोर जेल भेजा गया है। इन सब को अदालत में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। बांदा जेल में बंद आरोपी 16 जुलाई को और चित्रकूट भेजा गया नाबालिग आरोपी 17 जुलाई को अदालत में पेश किया जाएगा।


इनमें कुछ बादशाह उर्फ सुक्का समेत कुछ आरोपी बेहद शातिर और खतरनाक बताए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने अदालत में अर्जी देकर अनुरोध किया था कि यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अपराधी है। इन्हें जेल में एक साथ रखना खतरे से खाली नहीं है। वरना यह भाग सकते हैं। अदालत ने जेल को सख्त निगरानी के आदेश दिए थे। जेल में इस आदेश पर अमल किया गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक सभी छह आरोपियों को अलग-अलग बैरिकों में रखा गया है। 24 घंटे इन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। तीन चरणों में प्रत्येक बैरिक में 2-2 बंदी रक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed