{"_id":"5b0ae5b74f1c1ba76e8b4e1e","slug":"overload-truck-trounces-homeguard","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में बालू से ओवरलोड ट्रक ने होमगार्ड को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांदा में बालू से ओवरलोड ट्रक ने होमगार्ड को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 27 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बांदा में होमगार्ड की मौत के बाद घटनास्थल पर इकट्ठा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली नगर क्षेत्र के मेडिकल कालेज गेट के पास रविवार सुबह 8 बजे बाइक सवार होमगार्ड को बालू लदे ओवरलोड ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। होमगार्ड, कोतवाली नगर की यूपी-100 में तैनात था। घटना से गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे तक बांदा-कालिंजर राजमार्ग जाम रखा। अफसरों के समझाने पर शांत हुए लोगों ने पुलिस को शव उठाने दिया। ट्रक चालक पुलिस की गिरफ्त में है। इस दौरान जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल रहे। होमगार्ड हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के तिंदवारा गांव निवासी ओमकार राजपूत (55) होमगार्ड थे। रविवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय राजकीय मेडिकल कालेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। ट्रक में फंसकर दूर तक घिसटने से शव के चीथड़े उड़ गए। ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को राहगीरों ने पकड़ा और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
मौके पर पहुंचे कोतवाली नगर प्रभारी श्रीनिवास यादव ने जाम लगाए लोगों को समझाना चाहा, पर लोग ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही रोकने और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में सीओ राजीव प्रताप सिंह के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस का कहना है कि होमगार्ड के पास हेलमेट नहीं था, जबकि परिजनों ने बताया कि वह हेलमेट लेकर निकले थे।
विज्ञापन