फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One killed in accident, 11 injured

हादसों में एक की मौत, 11 घायल

Fri, 15 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 15 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
One killed in accident, 11 injured
दुर्घटना - फोटो : AmarUjala

बांदा। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। साथ बैठे दो बच्चे भी घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी रामहरण (50) पुत्र रामाधीन और संजय (14) पुत्र संतोष तथा भतीजी पूजा (8) पुत्री भोला गुरुवार को विंध्यवासिनी मेला देखने गए थे। रात को रामहरण के यहां रुके। शुक्रवार को सुबह रामहरण बाइक पर उन्हें छोड़ने बांसी गांव जा रहा था।
विज्ञापन


मुरवां गांव के पास कालिंजर से बांदा आ रही रोडवेज बस की टक्कर से तीनोें घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने रामहरण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। पति ढाई बीघा जमीन और प्राइवेट इलाज कर परिवार पालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र फौजदार अपने दोस्त पुष्पेंद्र (26) पुत्र रामस्वरूप के साथ बाइक पर ससुराल महोखर से गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक से गिरकर घायल हो गए।

उधर, शहर के नवाब टैंक गोमती नगर निवासी पल्लेदार बालक प्रसाद (30) पुत्र शंकर शुक्रवार को सुबह साइकिल पर आते समय गूलरनाका के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। अन्य घटना में ललौली (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के अड़ौली गांव निवासी जगतनारायण (25) पुत्र सहदेव अपनी पत्नी लीला देवी (23), पुत्र अभिनव (8) व पुत्री प्रिया (3) के साथ बाइक पर शुक्रवार को सुबह ससुराल गुरेह गांव जाते समय मवई बाईपास के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गया।


चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी धीरज (25) पुत्र शिवसागर दरवाजे में खड़े ट्रैक्टर के अचानक चल पड़ने से कुचल गया। उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव निवासी श्रीचंद्र (28) पुत्र कल्लू रैदास ट्रैक्टर में थ्रेसर जोड़ते समय घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed