फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On the highway side of indebted farmer hanging swing

कर्जदार किसान हाईवे किनारे फांसी पर झूला

Mon, 26 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 26 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
On the highway side of indebted farmer hanging swing
किसान का पंचनामा भ्‍ारती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। कर्ज और तंगहाली से जूझ रहे किसान ने हाईवे किनारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने बताया कि बैंक का एक लाख रुपये कर्ज अदायगी का बोझ था। कई साल से फसल न होने से परिवार मजदूरी कर रहा है।

विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के गोखरही गांव का लालाराम यादव (42) पुत्र फतेह बहादुर तीन महीने से जरैली कोठी में परिवार के साथ रहता था। सोमवार को सुबह पत्नी रानी मजदूरी करने चली गई। लालाराम बेटे यशवंत से टहलने की बात कहकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसका शव कनवारा फोरलेन बाईपास चौराहा से कुछ दूर पेड़ पर रस्सी से टंगा मिला।
विज्ञापन


चरवाहों ने उसकी शिनाख्त कर घरवालों और पुलिस को सूचना दी। कृषि विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी संजय सिंह ने परिजनों से शव उतराया और मृतक के पुत्र से सील कराया, जबकि यह काम पुलिस कर्मियों का है। कांस्टेबल दूर खड़े होकर निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुत्र यशवंत ने बताया कि बाबा फतेह बहादुर की 16 बीघा जमीन की खेती उसके पिता लालाराम ही संभाले थे। दैवी आपदा के चलते कई साल से फसल नहीं हुई। उधर, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का एक लाख रुपये कर्ज हो गया। माली हालत खराब होने से परिवार मजदूरी करने लगा। उधर, इस संबंध में एसडीएम सदर से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed