फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old man shot dead

छनहरा लालपुर में वृद्ध को गोली से उड़ाया

Sat, 21 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Old man shot dead

पड़ोसी गांव के स्वजातीय ने वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला 16 बीघा जमीन का बताया जाता ह। मृतक तीन दिन पहले ही भिलाई से आया था। संवेदनशील गांव का मामला होने से तत्काल बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन


घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के छनहरा लालपुर गांव की है। लगभग 80 वर्षीय वकील अहमद दोपहर करीब 11 बजे अपने मृतक पुत्र अजीज की ससुराल (बहनोई इजहार अहमद) के दरवाजे बैठा हुआ था। इसी बीच कार पर आए एक युवक ने नजदीक आकर उसे गोली मार दी और फरार हो गया। दोनली बंदूक से फायर किया जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वकील अहमद की दो गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से मुस्लिम बाहुल्य गांव में दहशत फैल गई। खबर पाकर देहात कोतवाली थानाध्यक्ष संजय यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक का पैतृक गांव बरौली (पन्ना एमपी) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भांजे मजहरुल हसन ने मकबूल अहमद पुत्र इसहाक उर्फ छक्का नामक युवक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फिलहाल फरार है। आरोपी करबई (देहात कोतवाली) गांव का रहने वाला है। घटना के पीछे बताया गया है कि करीब डेढ़ दशक पहले मृतक के पुत्र अजीज ने 16 बीघा जमीन इसहाक को बेची थी, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई थी।

इस बीच अजीज की मौत हो गई। हालांकि जमीन पर कब्जा इसहाक का ही बताया गया है। बताते हैं कि अजीज की मौत के बाद पिता वकील जमीन की रजिस्ट्री करने में आनाकानी करता रहा और हाल ही में यह जमीन उसने किसी और के नाम बैनामा कर दी। माना जा रहा है कि इसी के पीछे यह हत्या की गई।


पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर रात शव को मृतक के पैतृक गांव बरौली (मध्य प्रदेश) ले जाया गया। अंतिम संस्कार में बसपा नेता मुमताज अली आदि लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed