फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers tried to crush minerals

खनिज अधिकारी को कुचलने की कोशिश

Sat, 13 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 13 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

बांदा। खनन माफिया अधिकारियों और पुलिस पर हमले से

विज्ञापन
बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भी माफिया ने अवैध खनन पकड़ने गए खनिज अधिकारी के वाहन को बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।

खनिज अधिकारी हवलदार सिंह ने बताया कि शनिवार को तड़के बांदा से गिरवां की ओर जा रहे बालू भरे ट्रैक्टर ट्राली को उन्होंने रोकने की कोशिश की।

चालक ने कई बार उनकी बोलेरो को ट्रैक्टर से टक्कर मारने की कोशिश की। इससे ट्राली पलट गई। तभी बाइक सवार बंदरा पुत्र भूरा (तिंदवारा), भारत पुत्र लोकनाथ (झंझरा) और लवलेश पुत्र रामरतन गुप्ता (परशुराम तालाब) ट्रैक्टर चालक को बाइक पर बैठाकर भागने लगे।

खनिज अधिकारी और उनके चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने तीनों को दबोच लिया। ट्रैक्टर चालक भाग निकला। खनिज अधिकारी के साथ कांस्टेबल शशांक यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, होमगार्ड कमलेश तिवारी, कमलेश कुमार और उनका चालक शामिल थे।

खनिज अधिकारी ने अज्ञात चालक समेत बंदरा, लवलेश और रामरतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रैक्टर ट्राली कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व बाईपास के पास अवैध मिट्टी ले जा रहे माफियों की ट्राली रोकने पर खनिज अधिकारी और उनके साथ दो पुलिस कर्मियों से हाथापाई करके ट्राली छुड़ा ली गई।

इसके अगले ही दिन नरैनी क्षेत्र में नायब तहसीलदार और पीआरडी जवान के साथ मारपीट करके बालू भरी ट्राली छुड़ा ली गई थी। पुलिस अभी इन आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed