फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Not responded to the old killed

जवाब न देने पर की थी वृद्ध की हत्या

Wed, 01 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 01 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Not responded to the old killed

बीते शुक्रवार की रात नरैनी के नंदवारा गांव में वृद्ध की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया। इस मामले में दबोचे गए दो सगे भाइयों के हवाले से पुलिस ने बताया है कि वृद्ध ने इन दोनों को ‘राम-राम’ का जवाब नहीं दिया तो नशे में धुत्त दोनों युवकों ने लाठी से पीटने के बाद वृद्ध की गला दाबकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


नंदवारा गांव में 27 मार्च की रात नीलकंठ साहू (75) अपने खलिहान में फसल की रखवाली कर रहा था। तभी दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र मनूराम साहू ने अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


घटना के पांचवें दिन बुधवार को दोपहर नरैनी कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों मातादीन और छोटा पुत्रगण कल्लू को गांव के पास पुलिया के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों नंदवारा गांव के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकारा कि नीलकंठ साहू ने उन्हें ‘राम-राम’ का जवाब नहीं दिया। इस पर नशे की हालत में दोनों को गुस्सा आ गया और पहले लाठी से पीटा फिर गला दाबकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हत्याभियुक्तों और मृतक के बीच जमीन का भी कुछ विवाद बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed