फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No clue to the murderers of innocent

मासूम के हत्यारों का नहीं सुराग

Sat, 10 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 10 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में

विज्ञापन
बीडीसी प्रत्याशी के साढ़े तीन वर्षीय भतीजे को गायब कर हत्या के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस के शक की सुई परिजनों और खानदानियों पर ही टिक रही है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के पिता से बात की।

तिंदवारा गांव के शिरोमणि का पुरवा निवासी व क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड-पांच के प्रत्याशी ममदेश सिंह राजपूत के साढ़े तीन वर्षीय भतीजे भरत राजपूत को किन्हीं लोगों ने शुक्रवार की दोपहर घर के नजदीक से गायब कर दिया था। अगले दिन शुक्रवार को उसका शव उसके ही चाचा के धान के खेत में दफन मिला।

घटना से उत्तेजित राजपूत बिरादरी के मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में वोट नहीं डाले। मृतक के पिता लवकुश राजपूत की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय भी गांव आए और मृतक के पिता से बातचीत की।

कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने मृतक के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की। पूरी घटना का ब्योरा पूछा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। उधर, कोतवाली प्रभारी ने सफाई दी कि मृतक के पिता ने बालक के गुम होते ही पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।

शुक्रवार को शव मिलने के चार घंटे बाद खबर दी, जबकि पिता का कहना है कि उसने पुत्र के गायब होते ही अलीगंज चौकी और कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने चुनाव में व्यस्तता बताकर टाल दिया था। उधर, शनिवार को बालक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed