फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nine injured in road accidents ,

सड़क हादसों में नौ घायल, अस्पताल

Fri, 26 Feb 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 26 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nine injured in road accidents ,

बांदा। सड़क हादसों में नौ घायल हो गए। सभी को जिला

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कराया गया। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा गांव निवासी सिराज खां (25) पुत्र सूबेदार गांव के नसीम (20) के साथ गुरुवार की रात बाइक पर बांदा से गांव जाते समय गवाइन नाला मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए।

एक अन्य घटना में मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी पुष्पेंद्र (22) पुत्र शिव सिंह बाइक पर जौहरपुर से गांव जाते समय गिरकर घायल हुआ। बाइक से गिरकर घायल होने वाले चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

उधर, नरैनी क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव निवासी लल्ला (32) पुत्र ओम प्रकाश साइकिल पर खेत जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हुआ। गिरवां थाना क्षेत्र के बछेही गांव के संजय (35) पुत्र बाबूलाल गुरुवार की रात बाइक पर करहुली से बबेरू जाते समय गिरकर जख्मी हो गया।

सीएचसी बबेरू से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। एक अन्य घटना में आवास विकास के राजाराम गुरुदेव (53) केसीएनआईटी से बाइक पर लौटते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी चिंतन (65) पुत्र राम कुमार शुक्रवार को शाम खेत जाते समय कार की टक्कर से घायल हुआ।

एक अन्य घटना मेें शहर कोतवाली क्षेत्र के पडुई गांव निवासी मातादीन (32) पुत्र रामचरन व महेश्वरीदीन (36) पुत्र पहली शुक्रवार को सुबह बाइक पर बांदा आते समय ट्रक की टक्कर से घायल हुए। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के मौदहा गांव निवासी संगीता (18) पुत्री शारदा छत से गिरकर घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed