{"_id":"3436b5d1e7328e1df218e6f4a36650d7","slug":"monk-in-the-temple-grotto-killing-vesdhari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की कुटी में साधु वेशधारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर की कुटी में साधु वेशधारी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के पास कुटी बनाकर रह रहे साधु वेशधारी की
विज्ञापन
चिमटे और बरछी से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक कई मुकदमों का अभियुक्त बताया
गया है। छह माह पहले ही जमानत पर जेल से छूट कर आया था। भाई ने अज्ञात
लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शृंगार थोक निवासी रज्जन सिंह (48) पुत्र जयकरन सिंह शराब और गांजा के नशे का आदी था। नशेबाजी में पूरी संपत्ति बेचकर कस्बे के किनारे चौसठ जोगिनी मंदिर के पास कुटी बनाकर रहने लगा। यहां भी अक्सर शाम को नशेड़ियों का जमघट लगता था।
गुरुवार को सुबह वहां से गुजरे ग्रामीणों ने कुटी के पास उसका लहूलुहान शव पड़ा देखा। खबर मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शरीर पर चिमटा और बरछी से गोदने और पिटाई से चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रज्जन पर हत्या की कोशिश समेत लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। छह माह पहले वह जेल से जमानत पर छूटा था।
बताया कि कुटी से नशे की सामग्री बरामद हुई है। उन्होंने नशे में विवाद होने पर हत्या की आशंका जताई। मृतक के भाई रणजीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।