फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing mobile mechanic found in well

लापता मोबाइल मैकेनिक का शव कुएं में मिला

Sun, 11 Mar 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 11 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Missing mobile mechanic found in well
dead body - फोटो : demo pic

तीन दिन पूर्व लापता हुए मोबाइल मैकेनिक का शव कुंए में पड़ा मिला। पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस व परिजनों ने खुदखुशी की आंशका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी रामरतन प्रजापति का 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार का शव रविवार की सुबह शहर के कनवारा बाईपास स्थित कुंए में मिला। पिता घटना वाले दिन झांसी गया था। मां पहले ही मर चुकी है।
विज्ञापन


घर में दीपक और उसकी छोटी बहन दीपिका थी। दीपिका के मुताबिक घटना वाले दिन दीपक खाना बनाकर रखने को कहकर बिना बताए घर से कहीं चला गया था। पता न चलने पर पिता ने शुक्रवार की सुबह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दीपक की तलाश में हमीरपुर जिले के अतरार गांव निवासी मृतक के मामा शिवशंकर ने रविवार को सुबह कनवारा बाईपास स्थित कुंए के पास दीपक की चप्पल आदि पड़े देखे। झांक के देखने पर दीपक का शव पानी में उतरता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के मुताबिक दीपक ने कानपुर से मोबाइल रिपेरिंग (एमटीआई) का कोर्स किया था। वह दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में मोबाइल रिपेरिंग का काम करता था। चार माह पूर्व अगस्त में दुबई जाने के लिए पासपोर्ट बनवाकर वह दिल्ली से बांदा आ गया। तब से यहां मोबाइल रिपेरिंग का छोटा-मोटा काम रहा था। उसकी शादी के लिए रिश्ते भी खोजे जा रहे थे। शहर कोतवाल प्रभारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना की प्रथम दृष्टता खुदखुशी जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed