फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Misconduct Unconscious woman

युवती को बेहोश कर दुराचार

Sun, 26 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 26 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Misconduct Unconscious woman
RAPE - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद कार में दो युवकों ने दुराचार किया। रिपोर्ट लिखने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कानपुर की एक युवती जिले में अपने एक रिश्तेदार के साथ आई थी। 22 फरवरी को वह कानपुर जाने के लिए कालू कुआं चौराहे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। वहां से गुजरे कार सवारों ने उसे कानपुर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


कार के शहर सीमा से बाहर निकलते ही युवकों ने धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर युवती को बेहोश कर दिया और दुराचार किया। बाद में उसे वापस कालू कुआं चौराहे पर छोड़कर दोनों युवक फरार हो गए। होश में आई युवती किसी तरह घर पहुंची और आपबीती रिश्तेदारों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर से परिजन भी आ गए। शुक्रवार को पिता की तहरीर पर कोतवाली में दुराचार समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि गाजीपुर (फतेहपुर) निवासी रवि सोनी पुत्र दिनेश कुमार और अभिषेक उर्फ सन्नी पुत्र वीरेंद्र कुमार को शनिवार को सुबह रोडवेज के पास गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed