फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Miscarriage of child

पांच साल की बच्ची से दो दरिंदों ने किया दुराचार

Thu, 12 Jul 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 12 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Miscarriage of child
खफा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला

घर के बाहर सो रही पांच साल की बच्ची को गांव के ही दो युवक उठा ले गए और कुछ दूर सुनसान इलाके में ले जाकर दोनों ने दुराचार किया। गंभीर रूप से घायल और बेहोश बालिका को छोड़कर फरार हो गए। बालिका को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहां हैलट में उसका इलाज हो रहा है। उधर, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना से खफा लोगों को शांत करने में पुलिस को पसीने छूट गए। फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।  

विज्ञापन


पिछले गुरुवार को शहर में पांच वर्षीय बालिका को सोते समय उठा ले जाकर ई-रिक्शा चालक ने दुराचार किया था। गंभीर हालत को पहुंच गई बालिका को कानपुर रेफर किया गया था। इस घटना के पांचवें दिन ही गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक और 5 वर्षीय बालिका को दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बालिका अपने भाई-बहनों के साथ घर के बाहर बालू के ढेर पर सो रही थी।
विज्ञापन


तड़के घर के बाहर आई मां ने उसे नदारद देखा तो परिजनों और पड़ोसियों को खबर दी। सबने मिलकर उसकी तलाश शुरू की। तड़के घर से करीब दो फर्लांग दूर खेत में बालिका खून में लथपथ अवस्था में पड़ी पाई गई। गिरवां थानाध्यक्ष लालजी सिंह मौके पर पहुंचे और यूपी-100 वाहन ने बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक हैलट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बालिका के पिता ने अपने ही गांव के नत्थू उर्फ रामभवन शर्मा पुत्र भगवानदीन और लल्लू माली पुत्र धनीराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बालिका के बयानों का हवाला देकर कहा है कि रात करीब एक बजे यह दोनों उसकी पुत्री को उठा ले गए। खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और भाग गए। घटना के समय पिता पड़ोसी गांव गया हुआ था। सुबह वापस लौटा।


थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 376-डी, 363 सहित लैंगिक अपराधों में बालकों का संरक्षण (पाक्सो एक्ट) तथा एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, उत्तेजित ग्रामीणों को क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश ने समझा-बुझाकर शांत किया। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed