{"_id":"5855840a4f1c1b310e64ac0d","slug":"loanee-farmer-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जदार किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्जदार किसान ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान किसान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे पुत्री की शादी की भी चिंता थी। पैलानी तहसील के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर गांव निवासी किसान जंग बहादुर सिंह (45) पुत्र सिद्धगोपाल बांदा शहर में क्योटरा मोहल्ले में रहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात उसने घर के खपरैल में लुंगी से फांसी लगा ली। शनिवार को सुबह पुलिस ने शव फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। चाचा रामस्वयंबर ने बताया कि मृतक के नाम गांव में 35 बीघा जमीन है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक कानाखेड़ा शाखा से 2.50 लाख रुपये का कर्ज है। साथ ही पुत्री की शादी भी करनी थी।
विज्ञापन