फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Killed by train clerical slip

मालगाड़ी से कटकर लिपिक की मौत

Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Killed by train clerical slip

बांदा। फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने निकले वरिष्ठ लिपिक

विज्ञापन
की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पटरी किनारे दो घंटे तक शव पड़ा रहा। गेटमैन की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया।

शहर के अर्दली बाजार निवासी निर्मल श्रीवास्तव (47) पुत्र गुरु प्रसाद हमीरपुर प्रधान डाकघर में वरिष्ठ लिपिक थे। 15 दिन के मेडिकल पर घर आया था। छुट्टी पूरी होने पर गुरुवार को नौकरी पर जाना था।

बुधवार को सुबह वह फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जिला अस्पताल जा रहा था। क्योटरा रेल क्रासिंग से पटरी किनारे होकर संकट मोचन आते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सिर धड़ से अलग हो गया।

मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गेटमैन ने जीआरपी को सूचना दी। स्टेशन से कुछ दूर स्थित घटनास्थल आने में पुलिस कर्मियों को डेढ़ घंटे लग गए।

मृतक के परिजनों ने बाजार से कपड़ा लाकर दिया तब शव सील हो सका। मृतक के भतीजे दीपक श्रीवास्तव (दीपू) ने बताया कि उनकी तीन संतानें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed