{"_id":"4daed78ab32339f365b1c516976557b4","slug":"killed-by-train-clerical-slip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से कटकर लिपिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी से कटकर लिपिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने निकले वरिष्ठ लिपिक
विज्ञापन
की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पटरी किनारे दो घंटे तक शव पड़ा रहा। गेटमैन
की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया।
शहर के अर्दली बाजार निवासी निर्मल श्रीवास्तव (47) पुत्र गुरु प्रसाद हमीरपुर प्रधान डाकघर में वरिष्ठ लिपिक थे। 15 दिन के मेडिकल पर घर आया था। छुट्टी पूरी होने पर गुरुवार को नौकरी पर जाना था।
बुधवार को सुबह वह फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जिला अस्पताल जा रहा था। क्योटरा रेल क्रासिंग से पटरी किनारे होकर संकट मोचन आते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सिर धड़ से अलग हो गया।
मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गेटमैन ने जीआरपी को सूचना दी। स्टेशन से कुछ दूर स्थित घटनास्थल आने में पुलिस कर्मियों को डेढ़ घंटे लग गए।
मृतक के परिजनों ने बाजार से कपड़ा लाकर दिया तब शव सील हो सका। मृतक के भतीजे दीपक श्रीवास्तव (दीपू) ने बताया कि उनकी तीन संतानें है।