फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kid's funeral after childbirth

प्रसव बाद बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sat, 09 Dec 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sat, 09 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन

बांदा (ब्यूरो)। सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चे की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। डाक्टर और स्टाफ पर लापरवाही और वसूली का आरोप लगाया। थाना क्षेत्र के लखन कालोनी निवासी व शिक्षक देवीदयाल ने पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार की रात सीएचसी में भर्ती कराया था। शनिवार को सुबह जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षक ने आरोप लगाया कि डाक्टर अपने निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए दबाव बना रहे थे। उनकी बात न मानने पर इलाज में लापरवाही बरती। यह भी कहा कि दवाओं के नाम पर उनसे लगभग एक हजार रुपये ऐंठ लिए गए। देवीदयाल ने थाने में डाक्टर और स्टाफ कर्मियों के विरुद्ध तहरीर दी। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को भी अवगत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, चिकित्सक ने आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed