फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar Fort raging fire in the forest

कालिंजर दुर्ग के जंगल में लगी भीषण आग

Wed, 25 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 25 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kalinjar Fort raging fire in the forest

नरैनी/कालिंजर। ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में मेले के

विज्ञापन
बीच बुधवार को जंगल में आग लग जाने से कार्तिक मेले में किले में स्थित मंदिर के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गई।

फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कवायदें शुरू कर दीं। देर रात तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका। बुधवार को सुबह से ही दुर्ग में भीड़ थी। इसी बीच बुड्ढा-बुड्ढी तालाब क्षेत्र के घने जंगल में आग लग गई।

कुछ ही देर में इसने भीषण रूप ले लिया। रानी महल, वेंकट बिहारी मंदिर, मृगधारा, संग्रहालय के आसपास पेड़-पौधे भी आग की चपेट में आ गए।

यहां ड्यूटी पर लगे ब्लाक कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ नायब तहसीलदार और श्रद्धालु भी आग बुझाने में जुट गए।

देर तक आग बुझाने की कोशिशें जारी थीं। सैकड़ों की संख्या में हरे भारी भरकम पेड़, पौधे व झाड़ियां राख हो गईं। आग लगने की वजह पता नहीं चली।

एसडीएम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व कालिंजर थाना पुलिस समेत ब्लाक कर्मी घटना स्थल पर बचाव कार्यों में लगे रहे। किले के आसपास धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। वन विभाग अधिकारियों को भी सूचना दी गई, लेकिन देर रात तक कोई अधिकारी नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed