{"_id":"69d1a7aeeec613dd5691d16be400412f","slug":"je-was-arrested-red-handed-taking-bribes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत ले रहा जेई रंगे हाथ धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत ले रहा जेई रंगे हाथ धरा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर देने के एवज में किसान से 15,000 रुपये
विज्ञापन
रिश्वत लेना अवर अभियंता को भारी पड़ गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी
करप्शन टीम) ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
टीम ने जेई के आवास मेें भी छापा मारा। पकड़ा गया जेई अपने ही विभाग के एक अन्य अवर अभियंता के साथ रह रहा था। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद एंटी करप्शन टीम जेई को अपने साथ लखनऊ ले गई।
पैलानी तहसील के रामपुर (जसपुरा) गांव निवासी किसान सुधा सिंह के पुत्र कुलदीप सिंह ने अपने ट्यूबवेल में लगे 16 किलोवाट ट्रांसफार्मर को बदलकर 25 किलोवाट ट्रांसफार्मर लगाने का 20 दिन पूर्व अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खंड, बांदा) कार्यालय में आवेदन किया था।
नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत करने के लिए यह आवेदन जसपुरा सब स्टेशन में तैनात अवर अभियंता परमेश्वर गोराय के पास भेजा गया। कुलदीप ने बताया कि इस बीच वह कई बार जेई से मिला, लेकिन वे टरकाते रहे। 10 दिन पूर्व जेई ने उससे 15,000 रुपये रिश्वत मांगी।
29 सितंबर (मंगलवार) को सुबह 11 बजे विद्युत वितरण खंड कार्यालय, अलीगंज (बांदा) के पास एक कंप्यूटर की दुकान में आकर रुपये देने को कहा। कुलदीप ने रुपये देने की हां कर दी। इसके बाद चुपचाप झांसी जाकर एंटी करप्शन विभाग मेें शिकायत दर्ज करा दी।
मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने सुनियोजित ढंग से कुलदीप को पाउडर लगे एक-एक हजार रुपये के 15 नोट देकर जेई के पास भेजा। जेई ने यह नोट कुलदीप से लेकर अपनी जेब में रख लिए। नजदीक में ही मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया।
जेई के हाथ पानी में डलवाए गए तो उसके हाथ लाल हो गए। टीम में शामिल डिप्टी एसपी हरदेवी सिंह और इंस्पेक्टर घनश्याम सचान ने जेई को गिरफ्तार कर लिया और शहर कोतवाली लाकर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
टीम ने परमेश्वर के खिन्नीनाका स्थित किराये के उस कमरे में भी छापा मारा, जहां वह बिजली विभाग के ही अवर अभियंता कांता प्रसाद के साथ रह रहा था। टीम ने आरोपी जेई के सामान को खंगाला। बक्सों आदि की तलाशी ली। लखनऊ ले जाकर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी कृपाराम भार्गव और रजमोहन प्रसाद इस कार्रवाई के गवाह बने। टीम में उप निरीक्षक मोहम्मद इसरार, एचसी रमेशचंद्र तिवारी, आरक्षी केके मिश्रा, जफरुद्दीन, दीपक सेंगर भी शामिल रहे।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन, झांसी उपाधीक्षक हरदेवी सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए नागरिकों और किसानों को जागरूक होना होगा।
रिश्वत मांगने वालों की शिकायत उनके (उपाधीक्षक) नंबर- 9454401650 समेत एंटी करप्शन कार्यालय, झांसी टेलीफोन- 0510-2380393 व 9454402489, निरीक्षक घनश्याम सचान- 9956580331 व केके मिश्र- 9451076157 पर कर सकते हैं। शिकायत मिलने टीम तुरंत कार्रवाई करेगी।