{"_id":"56f6cd584f1c1bb12af14ed2","slug":"injured-principal-succumbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल प्रधानाध्यापक ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल प्रधानाध्यापक ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/मटौंध। कांस्टेबल के बिगड़ैल बेटे द्वारा स्कूल में घुसकर मारी गई गोली से घायल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र शुक्ला की पांचवें दिन मौत हो गई। कानपुर में तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मौत की खबर से शिक्षक संगठनों में रोष और शोक है।
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव में 21 मार्च को दिन में करीब साढ़े 11 बजे बच्चों की परीक्षा करा रहे प्रधानाध्यापक राजेंद्र शुक्ल को इसी गांव के महेंद्र सिंह यादव नामक युवक ने तमंचे से गोली मार दी थी।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल प्रधानाध्यापक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। शुक्रवार को शाम करीब सात बजे कानपुर में उनकी मौत हो गई। शनिवार को शव पैतृक गांव महोखर लाया गया। मृतक की ससुराल मटौंध में है। एक पुत्र राजा शुक्ला फौज में है। छोटा पुत्र पढ़ रहा है।
विज्ञापन
नामजद आरोपी महेंद्र सिंह यादव को अगले ही दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उस पर धारा 307 व 332 आईपीसी क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट की रिपोर्ट हुई थी। अब मौत के बाद धाराएं बदली जाएंगी।
थानाध्यक्ष उमापति मिश्र का कहना है कि अभी लिखित रूप में मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही धाराएं परिवर्तित की जाएंगी। गौरतलब है कि आरोपी का पिता मुन्नीलाल यादव पुलिस अभिलेखों में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। साथ ही पुलिस में कांस्टेबल है, लेकिन उसका यह मामला अदालत में होने से कार्रवाई पर रोक है।