{"_id":"5783dc754f1c1b620b13d6ff","slug":"including-van-bodies-thrown-into-the-river-killing-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की हत्या कर वैन समेत शव नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की हत्या कर वैन समेत शव नाले में फेंका
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
नाले से वैन निकालते।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंदाघाट (बांदा)। पैसे के लेनदेन में दोस्त ही दुश्मन बन गए। शराब पिलाकर अपने साथी की हत्या कर दी और शव बारिश से उफनाए नाले में फेंक दिया। हत्या को हादसा साबित करने की नियत से मृतक की वैन भी नाले में धकेल दी।
विज्ञापन
गोताखोरों ने 10 घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह शव एवं वैन नाले से बाहर निकाला। मृतक की भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों के पुलिस के हत्थे चढ़ जाने की सूचना है। हालांकि पुलिस की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
बबेरू कस्बे में तिंदवारी रोड पर रहने वाला शीलू वर्मा (20)पुत्र बल्दी वर्मा रविवार को अपने दोस्त राजेश, सद्दाम और छोटू वाजपेयी के साथ अपनी मारुति वैन ठीक कराने फतेहपुर गया था। वैन दुरुस्त कराने के बाद शाम को चारों वैन से घर वापस आ रहे थे। शीलू के बड़े भाई आदित्य ने आरोप लगाया कि रास्ते में बेंदाघाट चौराहे पर चारों ने मिलकर शराब पी।
विज्ञापन
इसके बाद माचा हार स्थित उसरा नाले रपटे पर तीनों दोस्तों ने शीलू की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। मारूति वैन को भी उफनाए नाले में गिरा दिया ताकि हादसा का रूप दिया जा सके। शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की। आदित्य का आरोप है कि जब उसने राजेश को फोन किया तो उसने बताया कि टायर पंक्चर हो जाने से वैन उसरा नाले में गिर गई है। शीलू उसी में ही फंसा है।
राजेश व छोटू ने यही सूचना पुलिस को भी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। बेंदाघाट पूर्व ग्राम प्रधान विवेक सिंह ने गोताखोरों को लेकर नाले में जाल डलवाया। करीब 10 घंटे बाद सोमवार को सुबह 10 बजे घटना स्थल से करीब 12 मीटर दूर शीलू का शव निकाला गया। पुलिस ने राजेश, छोटू और सद्दाम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह तीनों भी बबेरू के ही रहने वाले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पुलिस ने दो आरोपियों राजेश और सद्दाम को हिरासत में लिया है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। आदित्य ने बताया कि तीन दिन पहले सद्दाम से पैसे के लेनदेन को लेकर शीलू का झगड़ा हुआ था। सद्दाम ने उसे धमकी भी दी थी। सद्दाम मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला है और बबेरू में होटल चला रहा है। शीलू गुजरात मेें प्राइवेट नौकरी करता था। बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 7 जुलाई को बबेरू आया था।