फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Including three student commits suicide

छात्र समेत तीन ने की खुदकुशी

Sat, 26 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 26 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Including three student commits suicide
सुसाइड - फोटो : demo pic

बांदा/बबेरू। अलग-अलग स्थानों पर छात्र समेत तीन ने खुदकुशी कर ली। इनमें छात्र और युवक ने जहां फांसी लगाकर जान दे दी, वहीं किशोरी की जहर खाने से मौत हो गई। उधर, एक अन्य युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


बबेरू के जमुनिहा पुरवा निवासी पुष्पराज (17) पुत्र भगवानदीन ने शुक्रवार की रात घर के कमरे में फांसी लगा ली। तड़के परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुष्पराज जेपी शर्मा इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। पिता भगवानदीन और मां मिथलेश ने बताया कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के डांड़ामऊ गांव में सीमा देवी (15) पुत्री ईश्वरीदीन ने शुक्रवार की देर शाम घर पर जहर खा लिया। जिला अस्पताल लाते समय उसने दम तोड़ दिया। पिता ने बताया कि मानसिक बीमारी के चलते उसने जहर खा लिया। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी दादू (20) पुत्र शिवसागर ने शनिवार को सुबह घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उधर, शहर के चमरौटी मोहल्ला निवासी ईश्वरी प्रसाद (30) पुत्र लालू शुक्रवार की रात नशे में धुत होकर पत्नी गीता और बच्चों को कमरे से बाहर निकालने के बाद कुंडी बंद कर फांसी पर झूल गया। वह अघरोरी (बिसंडा) गांव का रहने वाला था और यहां किराए के कमरे में रहकर प्राइवेट वाहन चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed