फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In the in-laws, the young woman gave her poison

ससुराल में युवती ने जहर खाकर जान दी

Fri, 05 May 2017 12:00 AM IST
amar ujala banda
amar ujala banda Updated Fri, 05 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
In the in-laws, the young woman gave her poison
प्रतीकात्मक - फोटो : Demo Pic
युवती ने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। मायके वालों ने पति पर मारपीट कर जबरन जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



गिरवां थाना क्षेत्र के नाई गांव निवासी भावना उर्फ रानी (28) ने बुधवार दोपहर ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पति रामेश्वर ने बताया कि घर के कामकाज को लेकर उसने डांट दिया था। इसी बात पर नाराज होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। उधर, मृतका के पिता रामबाबू और भाई कुलदीप (निवादा, गिरवां) ने बताया कि शादी नौ साल पहले हुई थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन 1.50 लाख रुपये व सोने की चेन की फरमाइश पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन



पति शराब का लती है। वह पुत्री को अक्सर मारता-पीटता था। घटना से पूर्व पति ने मारापीटा और जबरन जहर खिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गिरवां थानाध्यक्ष एसके तिवारी ने बताया कि परिजनों के अंतिम संस्कार में चले जाने की वजह से उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed