फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   His father died in a road accident, son injured

सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल

Fri, 18 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 18 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
His father died in a road accident, son injured
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को लोडर ने टक्कर मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो और लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शहर के मर्दननाका निवासी जागेश्वर प्रजापति (45) पुत्र जानकी प्रसाद गुरुवार को सुबह अपने पुत्र कामता (18) के साथ बाइक पर बहनोई देशराज के गांव निवादा जा रहा था। पिता-पुत्र ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


नवाब टैंक के पास (नरैनी रोड) पीछे से पीछे से आ रहे लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में पीछे बैठे जागेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा कामता घायल हो गया। राहगीरों ने लोडर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, घटना से खफा लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगाकर आवागमन रोक दिया। अलीगंज चौकी पुलिस ने समझा-बुझाकर लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव निवासी नत्थू (50) पुत्र भूरा गुरुवार को सुबह साइकिल से गांव जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, शहर के खुटला मोहल्ला निवासी मिथुन (23) पुत्र प्रेम शंकर गुप्ता गुरुवार को सुबह बाइक से घर जाते समय छोटी बाजार में चौराहे के पास आटो की टक्कर से घायल हो गया। आटो चालक भाग निकला।


पुत्री को विदा कराने जाना था आज
बांदा। सड़क दुर्घटना में जान गंवा बैठा जागेश्वर प्रजापति अपनी पुत्री राजकुमारी की शादी एक हफ्ते पहले 10 मार्च को सरबई (छतरपुर) में की थी। शुक्रवार (18 मार्च) को उसे विदा कराने जाना था। साथ ले जाने के लिए वह अपने बहनोई देशराज को लेने जा रहा था। खबर मिलने पर राजकुमारी को बिना विदाई रस्म के अपने ससुराल वालों के साथ यहां आना पड़ा। सभी रिश्तेदार उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed