फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   girl sucide in fatehpur

ससुराल में युवती ने जहर खाकर दी जान

Thu, 25 May 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Thu, 25 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन

बांदा। ससुराल में युवती ने जहर खाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पड़ुई गांव में मंगलवार की रात रामबाबू की 32 वर्षीय पत्नी आशा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुत्री लक्ष्मी ने देखा और आंगन में सो रहे पिता को सूचना दी। रामबाबू ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में पति ने कहा कि आशा को घर में कोई तकलीफ नहीं थी लेकिन आत्महत्या की वजह वह नहीं बता सका। रामबाबू सूरत में मजदूरी करता है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां मुन्नी और भाई संतोष भी मौजूद थे। वह खप्टिहा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आशा की शादी 17 साल पूर्व हुई थी। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी अमानडेरा गांव में भगवानदीन की 15 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी ने बुधवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहर खाने की वजह पिता नहीं बता सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed