फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   girl kidnapping case, banda crime news

यूपी: किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, ट्रेन का पीछा कर भाई ने ऐसे बचाई बहन की आबरू

Sat, 19 Jun 2021 01:03 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Jun 2021 01:03 PM IST
सार

किशोरी को गांव का युवक बहलाकर अपने साथ ले गया और रेलवे स्टेशन पर तुलसी एक्सप्रेस में सवार चार युवकों के सुपुर्द कर दिया। भाई ने दोस्तों के साथ कार से पीछा करना शुरू कर दिया। भाई ने झांसी जीआरपी को सूचना दी और बहन को युवकों के चंगुल से छुड़ा लिया।

विज्ञापन
girl kidnapping case, banda crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को गांव का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बांदा रेलवे स्टेशन में लाकर तुलसी एक्सप्रेस में सवार चार युवकों को सौंप दिया। भाई की सूचना पर जीआरपी ने कोच से किशोरी को पकड़ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


एक गांव निवासी किशोरी के परिजनों के मुताबिक, आठ दिन पहले किशोरी को गांव का युवक बहलाकर अपने साथ ले गया और रेलवे स्टेशन पर तुलसी एक्सप्रेस में सवार चार युवकों के सुपुर्द कर दिया। इस बात की भनक किशोरी के भाई को लग गई और उसने अपने दोस्तों संग अतर्रा रेलवे स्टेशन पहुंचा और यहां खोजबीन की।
विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने का अनुरोध किया, लेकिन पता नहीं लगा। इसी बीच एक मित्र ने तुलसी एक्सप्रेस में किशोरी के होने की सूचना दी। भाई ने दोस्तों के साथ कार से पीछा करना शुरू कर दिया। भाई ने झांसी जीआरपी को सूचना दी और उनके व्हाट्सएप पर बहन का फोटो भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की देर रात ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी जवानों ने कोच से किशोरी को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया, लेकिन आरोपी चारों युवक भागने में सफल रहे। बाद में परिजन भी पहुंचे और किशोरी को जवानों ने सुपुर्द कर दिया। हालांकि, लोकलाज के चलते पुलिस में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।


लापता दो बहनों का नहीं लगा पता
बिसंडा क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई दो बहनों को पुलिस अब तक नहीं खोज सकीं। परिजनों का कहना है कि 28 मई को दोनों बहनें घर से बाजार के लिए निकली थीं, तभी से लापता हैं। पुलिस भी अब तक उन्हें नहीं खोज सकी। गौरतलब है कि ट्रेन में मिली किशोरी भी इसी गांव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed