{"_id":"5897722d4f1c1b8d73e808fa","slug":"gang-rape-reports-of-two-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप में दो पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप में दो पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप केस
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुराचार समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। सोमवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन
जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को 31 जनवरी को गांव के चार युवक जबरन घर से अगवा कर ले गए। चारों ने उसके साथ बंधक बनाकर हमीरपुर और कानपुर में किराए के मकानों में दो दिनों तक गैंगरेप किया। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने आपबीती घर वालों को बताई।
विज्ञापन
थाने में सुनवाई न होने पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। रविवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर दीपक सिंह पुत्र कल्लू सिंह और अंकित सिंह पुत्र बुड्ढे सिंह के खिलाफ दुराचार, जान से मारने की धमकी, पास्को एक्ट समेत एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल दोनों अभियुक्त फरार हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार को अवकाश की वजह से किशोरी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। सोमवार को जिला महिला अस्पताल में किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराएंगे। दो आरोपी जांच में निर्दोष हैं।