फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four women arrested stealing jewelry from store

दुकान से जेवर चुराते चार युवतियां गिरफ्तार

Tue, 26 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 26 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

कालिंजर। सर्राफा दुकान से चार युवतियों को गहने

विज्ञापन
चुराते दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ लिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।

कस्बा के चंद्रपाल सोनी की दुकान में आईं चार युवतियों ने गहने दिखाने को कहा। इसी बीच दुकानदार की आंख बचाकर युवतियों ने काउंटर में रखे सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। जेवर पसंद न आने की बात कह कर दुकान से चलने लगीं।

 उधर, सर्राफा व्यापारी की निगाह काउंटर में पड़ी तो कुछ गहने कम नजर आए। उसने चारों युवतियों को रोक लिया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने युवतियों के पास से पांच जोड़ी बिछिया, पांच सोने की अंगूठी व पायल बरामद किए।

थानाध्यक्ष शिवसागर पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार युवतियां केवटन पुरवा (बदौसा) की रहने वाली हैं। धारा 379/411 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।

व्यापारियों ने बताया कि इसके पहले सुबह इन्हीं महिलाओं ने प्रेम बिहारी सोनी की दुकान में खरीददारी के बहाने चोरी की थी। पुलिस बुलाने की धमकी देने पर चोरी का सामान वापस कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed