{"_id":"6940346e82a62d700ccf71af53240352","slug":"four-injured-in-accidents-including-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में प्रत्याशी समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में प्रत्याशी समेत चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी)
विज्ञापन
प्रत्याशी समेत चार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। एक बाइक सवार को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी गोमती (24) पुत्री शिरोमन बुधवार को सुबह बीडीसी के लिए किए गए अपने नामांकन पत्र की जांच कराने रोडवेज बस से बड़ोखर ब्लाक जा रही थी। नरैनी रोड पर राजा देवी डिग्री कालेज के पास बस से गिरकर घायल हो गई।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव निवासी विक्रम (30) व तिंदवारा गांव निवासी राकेश (25) बुधवार को सुबह बाइक पर सतना (मध्य प्रदेश) से गांव लौट रहे थे। तिंदवारा गांव के पास पुरवा में रोशनी (15) पुत्री हनुमान प्रसाद बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने विक्रम व राकेश को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत में विक्रम को कानपुर रेफर कर दिया।