बाइक सवार युवकों के हमले में पांच मेडिकल छात्र घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्राओं की वीडियो क्लिप बना रहे युवकों को पकड़ना मेडिकल छात्रों को महंगा पड़ गया। कैंटीन से कालेज वापस आते समय चार बाइक सवार युवकों ने घेर लिया और डंडों व बेल्ट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल छात्रों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। बांदा राजकीय मेडिकल कालेज, नरैनी रोड के पांच एमबीबीएस द्वितीय वर्ष छात्र सोमवार की रात अतर्रा चुंगी चौराहा से खाना खाकर ई-रिक्शा में वापस आ रहे थे। नवाब टैंक के पास पीछे से चार बाइक पर सवार लगभग नौ युवक आए और रोक कर धुनाई शुरू कर दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों के आ जाने पर हमलावर युवक फरार हो गए। घायल छात्र हर्षित मिश्रा (19), हसन जमील खां (20), अंकुश सिंह (19) व प्रशांत गौरव पांडे (20) व अनुज जैन (20) ने कालेज प्रधानाचार्य को सूचना दी।
बुधवार को छात्र अनुज जैन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हमलावर युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.सुनील कुमार आर्य ने बताया कि केसीएनआईटी व आईटीआई के कुछ छात्र सोमवार को सुबह एमबीबीएस छात्राओं की वीडियो क्लिप बना रहे थे। इस पर मेडिकल छात्र पकड़कर उन्हें उनके पास ले आए। उन्होंने युवकों को समझाकर भगा दिया। इसी खुन्नस में छात्रों ने हमला किया। यह भी बताया कि केसीएनआईटी प्रबंधन को जानकारी देकर छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई का अनुरोध किया है।