{"_id":"095172b8c64db113bce126de8024680f","slug":"firing-forced-to-go-homes-and-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से फायरिंग कर घरों में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे से फायरिंग कर घरों में घुसकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलखंडीनाका पुलिस चौकी के पीछे शुक्रवार की रात एक दर्जन शराब के नशे में धुत्त युवकों ने मोहल्ले में जमकर उत्पात मचाया। तमंचे से फायरिंग कर लोगों से मारपीट की। कोतवाली पहुंचे लोगों ने हंगामा किया तो मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के पास अशोक लाट चौराहे पर दो युवकों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की वारदात के दो दिन बाद शुक्रवार की रात गुंडों ने फिर अराजकता फैला दी। बलखंडीनाका पुलिस चौकी के पीछे (अनवरबेग की ढाल तले) करीब दर्जन भर गुंडों ने मोहल्ले में मारपीट की। सभी शराब के नशे में धुत्त थे। तमंचों से फायर कर कई घरों में घुसकर दबंगई दिखाई।
विज्ञापन
किराना दुकान बंद करा दी। कमल गुप्ता और उनकी पत्नी को मारा-पीटा। सहमे लोग घर में दुबक गए। उपद्रवी हमलावरों के जाने के बाद महिला-पुरुषों का हुजूम कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर भी गई लेकिन हमलावर नहीं मिले। पुलिस ने विकास, नीरज व सूरज के खिलाफ धारा 307, 504, 506 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर लिया। यह तीनों दलित बिरादरी के बताए गए हैं। शनिवार को इन पीड़ितों ने डीआईजी और एसपी की ड्योढ़ी पर भी दस्तक दी, लेकिन कोई इन्हें उपलब्ध नहीं हो सका।