फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father and sister had earlier attacked

पहले भी पिता और भाभी पर हमला कर चुका है हत्याभियुक्त

Sat, 21 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Father and sister had earlier attacked
गमगीन परिजन - फोटो : amarujala

रुपये के विवाद में पुत्र द्वारा पिता और भाभी की फावड़े से काटकर हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हत्यारा पुत्र नशे की लत पूरी करने के लिए पहले भी पिता और भाभी पर हमला कर चुका है। उधर, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्याभियुक्त के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोहरी हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव में गुरुवार की रात रुपये के विवाद में महेंद्र गौतम ने अपने पिता सालिग सिंह गौतम (70) पुत्र शिवनारायण की फावड़े से काट कर हत्या कर दी थी। बचाने आई भाभी सरोज सिंह (45) पत्नी ज्ञान सिंह को फावड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही सरोज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पति ज्ञान सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व उसने पन्नाह गांव के एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये में आटा चक्की बेची है। हत्यारा महेंद्र गुरुवार को शाम घर पहुंचा और पिता से 75 हजार रुपये मांगे। इनकार करने पर गुस्साए महेंद्र ने पास में रखे फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर पिता और को मौत के घाट उतार दिया। बताया कि महेंद्र शराब का लती है। पहले भी पिता और उसकी पत्नी पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंटवारे में मिली खेती पहले ही महेंद्र बेच चुका है। उधर, दोहरी हत्या के 24 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस हत्याभियुक्त की सुराग भी नहीं लगा पाई। थानाध्यक्ष वीके मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई नरोत्तम सिंह (कलाना, बबेरू) की तहरीर पर महेंद्र के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस की तीन टीमें गठित कर हत्यारे के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मददगार रिश्तेदारों पर पुलिस की नजर है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed