फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fatehpur young man 's body was found in the valley

फतेहपुर के युवक का शव नाले में मिला

Tue, 29 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 29 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur young man 's body was found in the valley

युवक का शव सड़क किनारे पानी भरे नाले में पड़ा मिला।

विज्ञापन
चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, पुलिस का कहना है कि पड़ोसियों ने रात को युवक द्वारा अधिक शराब पीने और औंधे मुंह नाली में गिरने की जानकारी दी है।

फतेहपुर निवासी शारदा भक्त सिंह उर्फ मार्शल (35) पुत्र कृष्णचंद्र सिंह रविवार को अपने ननिहाल जारी (कोतवाली देहात) गांव के लिए निकला था। सोमवार को तड़के कुछ महिलाओं ने शव पड़ा देखा। चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने उसकी डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर पर फतेहपुर व जारी गांव में परिजनों को सूचना दी। जारी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने उसकी शिनाख्त की।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की चाची सावित्री सिंह राठौर ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे चाचा लक्ष्मी सिंह ने शारदा को बस में बैठाकर रवाना किया था। सावित्री ने शराब पिलाकर हत्या की आशंका जताई।

उधर, कालू कुआं चौकी प्रभारी लालजी सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास दुकानदारों ने देर रात उसे शराब पीते देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed