{"_id":"580519054f1c1b592c703115","slug":"farm-worker-s-body-was-found-hanging-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर का शव खेत में टंगा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर का शव खेत में टंगा मिला
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मजदूरी मांगने पर मजदूर की हत्या के बाद शव फांसी पर टांग दिया गया। मृतक के भाई द्वारा हत्या की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस इसे आत्महत्या बताकर रफादफा करने में जुटी है।
विज्ञापन
पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा निवासी जगरूप निषाद (42) और उसका छोटा भाई राममिलन निषाद पुत्र हीरालाल छह माह से नजदीक के गांव भइया लाल के डेरा में एक दबंग के घर मजदूरी करते थे। रविवार को सुबह ग्रामीणों ने जगरूप का शव बबूल के पेड़ में टंगा देखा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई राममिलन ने आरोप लगाया कि दबंग दोनों भाइयों को छह माह से तीन हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी पर रखे था। दशहरे पर मजदूरी मांगी तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। वह काम छोड़कर अपनी फुफेरी बहन के यहां अमलोर (पैलानी) गांव चला गया।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को बड़ा भाई जगरूप भी मौका पाकर वहां से भाग निकला। दबंग रविवार को उसे गांव से पकड़ ले गए। पिटाई करने के बाद कपड़े से गला घोंट दिया। आरोप लगाया कि आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे गांव के बाहर पेड़ पर शव टांग दिया। उधर, पैलानी थानाध्यक्ष केबी सिंह का कहना है कि मृतक के चाचा ने आत्महत्या की तहरीर दी है। हालांकि थानाध्यक्ष चाचा का नाम नहीं बता पाए। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।